अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस :सोशल मीडिया और ऑनलाईन फ्रॉड से बचें,अनजान को मित्र न बनाएं- सुरेंद्र सिंह ठाकुर रायसेन पुलिस

0
243

सोशल मीडिया और ऑनलाईन फ्रॉड से बचें,अनजान को मित्र न बनाएं- सुरेंद्र सिंग ठाकुर(सायबर एक्सपर्ट रायसेन पुलिस)

बेटी केवल घर की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की शक्ति

पुलिस आपकी साथी सहयोगी है,निडरता के साथ गलत का विरोध करें-श्रेया विष्वकर्मा,ऊर्जा डेस्क प्रभारी

शारीरिक और मानसिक रूप से सबल सक्षम और आत्मनिर्भर बनें बालिकाएं-प्राचार्य स्वाति चौहान,उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन

बाल कल्याण समिति बच्चों के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए है- ममता पटेल,CWC सदस्य

बच्चों पर अपराध कहीं भी,कभी भी हो सकते हैं,अपराध कोई भी करे, छुपाएं नहीं-अमीषा चतुर्वेदी

द्वारा : इंदिरा खरे
रायसेन।
11/10/2025

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को एक्सिलेंस स्कूल रायसेन के सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

यह आयोजन कृषक सहयोग संस्थान द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, समान अवसरों और सशक्तिकरण के साथ साइबर अपराधों से बचने के लिए वक्ताओं ने जानकारी दी।

मुख्य अतिथि एक्सीलेंस स्कूल की प्राचार्य स्वाति चौहान ने बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सबल बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अबला नही सबला बनें,प्रतिदिन ध्यान योग और मेडिटेशन करें,सबल,सक्षम और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयास करें।

ऊर्जा डेस्क प्रभारी श्रेया विष्वकर्मा ने बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप कभी भी पुलिस की सहायता के लिए 100,1090,1908,112,नंबर याद रखें। पुलिस आपकी साथी सहयोगी है,निडरता के साथ गलत का विरोध करें।

बाल कल्याण समिति की सदस्य ममता पटेल ने कहा बाल कल्याण समिति बच्चों के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए है।
समिति सदस्य अमीषा चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों पर अपराध कहीं हो सकता,कोई भी कर सकता है,अपराधी कोई भी हो छुपाएं नहीं,अपने विस्वसनीय को बतलाएं।

रायसेन पुलिस के साइबर एक्सपर्ट सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बालिकाओं को सोशल मीडिया और ऑनलाईन फ्रॉड से बचने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने वॉट्सऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर अनजान को मित्र न बनाने की सलाह दी।

कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक डॉ एच बी सेन ने बताया कि संस्था बाल अधिकारों की रक्षा और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था पिछले तीन वर्षों से बाल विवाह, बाल एवं शोषण, बाल तस्करी और बाल श्रम जैसे विषयों पर कार्य कर रही है।

जानकारी देते हुए जिला समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि शासन और संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लड़कियों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिले। बालिका सुरक्षा एवं समानता के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकने के लिए संकल्प दिलाया।

साथ ही समुदाय में बाल विवाह और बाल शोषण की घटनाओं की रोकथाम और बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण में विद्वानों से कानून और सामाजिक स्तर पर किये जा रहे प्रयासों के लिए जगरूक किया।

इस अवसर पर संस्था के शिवनारायण सराठे, राजकुमार साहू सहित 180 बालिकाओं ने भाग लिया।