केन्द्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम् भूमिका निभाएगा.—डॉ मोहन यादव

0
137

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण का श्रवण कर दी प्रतिक्रिया.

केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा.

आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के साथ सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाला है बजट.

बजट के प्रावधानों से मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग और प्रशस्त होगा*

यह बजट भारतीय की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर और उच्च स्थान पर पहुंचाएगा.
—– डॉ. मोहन यादव

केन्द्रीय बजट राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत और आर्थिक आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को साकार करेगा.

प्रधानमंत्री जी की चार जातियों सहित हर वर्ग की आकांक्षाओं को पंख देने वाला है यह बजट.

केंद्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने के साथ देश-प्रदेश के विकास में अहम योगदान देगा.

ईमानदार करदाताओं को राहत, मध्यम वर्ग को सम्मान के साथ जनता के विश्वास व विकास का बजट है.
——–श्री हेमंत खण्डेलवाल

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत की निर्णायक नींव रखने वाला बजट है.
आम जनता को समर्पित केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा.
—— श्री जगदीश देवड़ा

भोपाल/इंदौर/बैतूल, 01/02/2026।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के डेली कॉलेज में केंद्रीय बजट श्रवण करने के बाद कहा कि प्र्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना के अनुरूप है। यह बजट आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के साथ सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाला है।

बजट में वस्त्र उद्योग क्षेत्र में रिफार्म के प्रावधानों से मध्यप्रदेश के कपड़ा उद्योग को बहुत फायदा मिलेगा।

बजट में राज्यों के लिए एक लाख 40 हजार करोड़ के अनुदान का प्रावधान मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के विकास में बड़ा सहायक होगा। यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर और उच्च स्थान पर पहुंचाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा,यह बजट प्रधानमंत्री जी की चार जातियों सहित हर वर्ग की आकांक्षाओं को पंख देने वाला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की चार जातियों सहित हर वर्ग की आकांक्षाओं को पंख देने वाला बजट है। केंद्रीय बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने के साथ प्रदेश के देश में अहम योगदान देगा। यह ईमानदार करदाताओं को राहत, मध्यम वर्ग को सम्मान के साथ जनता के विश्वास व विकास का बजट है। यह बजट आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश और देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बजट में करदाताओं को राहत देने के साथ गरीब, युवा, महिला और किसानों को कई सौगातें मिली हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और दूरदर्शी निर्णयों के माध्यम से धरातल पर उतरता हुआ राष्ट्र निर्माण का अभियान है।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की निर्णायक नींव रखने वाला है। आम जनता को समर्पित केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।

वहीं डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिला अस्पतालों को अपग्रेड की व्यवस्था स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है.

केंद्रीय बजट में गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं और महिलाओं पर विशेष फोकस है। यह बजट विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलवाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आर्थिक प्रगति को बढ़ाना, जन सामान्य की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ सबका विकास बजट की मुख्य विशेषता है। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास और सभी शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर 5 साल में 5000 करोड रुपए खर्च करने, छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित करने, प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण और जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की व्यवस्था से प्रदेश को बहुत लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि बजट में इनकम टैक्स में छोटे करदाताओं के लिए प्रक्रिया आसान करने की व्यवस्था है। राजकोषीय घाटे का 4.3 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया है। भारत को बायोफार्मा हब बनाया जाएगा। क्लिनिकल ट्रायल स्थलों का भी विकास होगा। केंद्रीय बजट में केयर इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान देने के प्रावधान किए गए हैं। इससे बुजुर्गों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था होगी। गंभीर बीमारियों की दवाऐं भी सस्ती होंगी, जिससे सभी वर्गों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट में वस्त्र उद्योग सेक्टर में रिफॉर्म पर बल दिया गया है, इससे मध्य प्रदेश को भी लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश को पीएम मित्र पार्क के रूप में टेक्सटाइल क्षेत्र की बड़ी सौगात दी है, इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही 6 लाख किसानों को लाभ होगा। इस पार्क से प्रदेश का मालवा निमाड़ अंचल नई उड़ान के लिए तैयार है। केंद्र सरकार की वस्त्र उद्योग सेक्टर की दूरगामी नीतियों से संपूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश को भी विशेष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में विनिर्माण क्षेत्रों का रणनीतिक विकास करने को प्राथमिकता दी गई है, इससे भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा, जिसका लाभ मध्यप्रदेश को भी प्राप्त होगा। देश में रिसर्च एंड डेवलपमेंट और एआई के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर जोर दिया गया है, इसका आने वाले दिनों में प्रदेश और देश को तरक्की में बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त गाइड उपलब्ध कराने की व्यवस्था से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, बजट के प्रावधानों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। विदेशी पर्यटकों को टैक्स में दी गई राहत से वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में भारत का महत्व बढ़ेगा।
भारत को दुनिया के नक्शे पर अग्रणी देश बनना है, तो हमें उन सभी क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा जहां आज अमेरिका और चीन आगे हैं। इस केंद्रीय बजट में रेयर अर्थ सहित उन सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जिनसे भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सके। रियल एस्टेट हो या चिप मैन्युफैक्चरिंग, हर क्षेत्र में भारत में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया है। जिन क्षेत्रों में दुनिया के केवल दो-तीन देशों का दबदबा है, उन रणनीतिक उत्पादों के निर्माण पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में पहली बार अलग मालगाड़ी कॉरिडोर बनाने की बात की गई है, जिससे लॉजिस्टिक्स खर्च कम होगा। और व्यापार बढ़ेगा। लॉजिस्टिक्स लागत कम होने से भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता चीन के मुकाबले और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दृष्टि से अगले 5 वर्षों में 10 हजार करोड़ के परिव्यय के साथ ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना का प्रस्ताव अभिनंदनीय है। यह पहल देश में बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के घरेलू उत्पादन के लिए एक मजबूत ईकोसिस्टम तैयार करेगी। देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा बच्चियों की सुरक्षा एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अत्यंत सराहनीय कदम है।

यह बजट हर वर्ग को राहत देने के साथ डर से मुक्त टैक्स व्यवस्था की ओर बड़ा कदम है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब, युवा, महिला और किसानों सहित सभी समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। यह बजट प्रधानमंत्री जी की बताई चार जातियों के साथ हर वर्ग को राहत देने वाला है। बजट में गरीब, युवा, किसान और महिला को राहत देने वाले कई सकारात्मक प्रावधान किए गए हैं। बजट में युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आयकरदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। टैक्सपेयरों को सजा के स्थान पर नाममात्र की पेनाल्टी का प्रावधान दर्शाता है कि केंद्र सरकार दण्ड व्यवस्था नहीं न्याय व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है। यह बजट डर से मुक्त टैक्स व्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग को राहत देने वाला बजट है। बजट में सेवा क्षेत्र को गति देने के साथ-साथ ईएमएस के अंतर्गत पीएलआई प्रोत्साहन को 40 हजार करोड़ तक बढ़ाकर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नया बल दिया गया है। एमएसएमई ग्रोथ फंड हेतु 10 हजार करोड़ का प्रावधान उद्योग, निवेश और रोज़गार सृजन के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह बजट मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल एवं तीर्थ विकास सहित हर क्षेत्र को समाहित करता हुआ यह बजट विकसित भारत-2047 के निर्माण की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किए गए इस बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का सभी प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की निर्णायक नींव रखता बजट -श्री जगदीश देवड़ा.
मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आज वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया गया है, जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है। यह बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताए गए चार प्रमुख वर्ग-गरीब, किसान, युवा और महिला को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास” की भावना पूरी तरह से प्रतिबिंबित होती है। इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जलमार्ग जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधान देश की आर्थिक गति को तेज करेंगे और आम नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाएंगे। यह बजट न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला जनहितकारी और राष्ट्रनिर्माण का बजट है। यह बजट एक सर्वस्पर्शी बजट है, जिसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज से संबंधित करों में छूट का प्रावधान किया गया है। बजट में नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू करने का भी प्रावधान किया गया है, जो दूरदर्शी कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि यह बजट जनता का बजट है और पूरी तरह से जनता को समर्पित है। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन जी को मैं इस जनहितकारी बजट के लिए एक बार फिर हार्दिक बधाई देता हूँ
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व बजट प्रचार अभियान-2026 के प्रदेश स्तरीय टोली के संयोजक श्री राहुल कोठारी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेशभर में मंडल स्तर तक स्क्रीन लगाकर रविवार को केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ देखा व श्रवण किया। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार के लिए 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश भर में “बजट प्रचार अभियान-2026” चलाया जा रहा है। 2 फरवरी से 10 फरवरी के बीच प्रदेश, संभागीय मुख्यालयों एवं जिलों में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश शासन के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकार-वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। बजट को लेकर विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में युवा एवं विद्यार्थी संवाद, किसान संवाद, महिला संवाद, श्रमिक संवाद तथा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख केंद्रों पर सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में स्थानीय कार्यक्रम एवं चौपाल आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रमुख नगरों में बजट पर पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री एवं प्रमुख नीति-निर्माता सहभागिता करेंगे।