भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि….

0
144

इंदिरा खरे,भोपाल / नई दिल्ली
17/2/26

भारत ने ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ट्रांसफार्मेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और निभाता रहेगा –नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री ने सोमवार को ऐ आई इम्पैक्ट ग्लोबल समिट 2026 के प्लेटफार्म पर अपने सम्बोधन में कहा कि भारत ने वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) परिवर्तन(ट्रांसफार्मेशन )में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और निभाता रहेगा। उन्होंने देश की विशाल जनसंख्या के लिए जीवंत डिजिटल सार्वजनिक अधो संरचना, फलते-फूलते स्टार्टअप, पारिस्थितिकी तंत्र और अत्याधुनिक अनुसंधान के केंद्र के रूप में उभरने का हवाला दिया।

भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की प्रगति इसकी महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी की भावना दोनों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रगति ने देश को तकनीकी उन्नति में अग्रणी स्थान पर ला खड़ा किया है।
इस क्षेत्र के नेताओं, शीर्ष उद्योगपतियों, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी प्रेमियों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन का विषय सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय था। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि दुनिया भर से लोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि
यह अवसर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की तीव्र प्रगति को भी दर्शाता है।
उन्होंने चाणक्य नीति दर्पण का एक श्लोक पढ़ा,जिसका मतलब यह कहता है कि
– दान, वीरता और आध्यात्मिक ज्ञान पर गर्व न करने की बात कही गई है.
दुनिया ऐसे लोगों से समृद्ध है,
जिनमें अमूल्य रत्नो के गुण हैं।

मोदी ने कहा, “आज एआई कई क्षेत्रों को बदल रहा है,
जिनमें स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि
शासित, शासन और
उद्यम शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा कि
शिखर सम्मेलन एआई के विभिन्न पहलुओं पर वैश्विक चर्चा को समृद्ध करेगा,
जिनमें नवाचार, सहयोग
और जिम्मेदार उपयोग शामिल हैं।

इस आयोजन के परिणामों के बारे में विश्वास व्यक्त करते हुए,
प्रधानमंत्री ने कहा कि
ये परिणाम एक ऐसे भविष्य को आकार देने में मदद करेंगे,
जो “प्रगतिशील, नवोन्मेषी
और अवसर-उन्मुख” हो।