इंदिरा खरे
भोपाल
12 अक्टूबर, 2025
*मध्यप्रदेश की जनता चाहती है केजरीवाल मॉडल।
आम आदमी पार्टी (AAP) की मध्य प्रदेश राज्य कोर कमेटी की एक दिवसीय बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी आगामी सभी चुनाव मध्य प्रदेश में हर ज़िले से पूर्ण शक्ति के साथ लड़ेगी, इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी, श्री जीतेन्द्र सिंह तोमर ने की, जिन्होंने प्रदेश में आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।
प्रेस वार्ता
बैठक से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जीतेन्द्र सिँह तोमर ने प्रेस वार्ता की इस में तोमर ने कहा हमारी पार्टी ने पार्टी की मूल विचारधारा के 3 स्तंभों को सामने रखा है: दृढ़ देशभक्ति , दृढ़ ईमानदारी एवं मानवता । हमनें शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी बेरोजगारी महिला सुरक्षा भ्रष्टाचार जैसी विकराल समस्या पर एतेहासिक कार्य किये है जिसकी सरहाना न केवल देश में हुई अपितु विदेशों में भी हुई।
आम आदमी पार्टी भारत की एक मात्र पार्टी है जिसने जनता जनार्दन के दुःख दर्द को समझा है और अल्प समय में ही पुरे देश में एक मजबूत विकल्प के रूप में जनता ने भरपूर प्यार स्नेह और भरोसा दे कर राष्ट्रीय पार्टी बनाया है।
तोमर ने कहा दिल्ली पंजाब गुजरात गोवा जम्मू कश्मीर की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी अरविंद केजरीवाल की सूचिता की राजनीति का मॉडल निश्चित ही सफल होगा यहाँ अपार संभावनाएं है।
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने त्रिस्तरीय चुनाव में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी. तोमर ने बताया कि इस वक्त हमारे साथ यहाँ आम आदमी पार्टी सिंगरौली से महापौर पार्षद व कई पंचायत सदस्य भी मौज़ूद हैं.
बैठक में जीतेन्द्र सिंह तोमर ने कहा मध्यप्रदेश की जनता दो दलीय लूट की व्यवस्था से छुटकारा चाहती है, उन्हें एक मजबूत विकल्प चाहिए जो शिक्षा स्वास्थ्य भ्रष्टचार महंगाई और बेरोजगारी जैसी विकराल समस्या से निजाद दिला सके.कुल मिलाकर
मध्यप्रदेश की जनता चाहती है केवल केजरीवाल मॉडल।
श्री तोमर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता दो दलीय लूट की व्यवस्था से तंग आ गयी है भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है उन्होंने कहा, “भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जिसने प्रदेश को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। प्रदेश की जनता को एक विकल्प का बेसब्री से इंतजार है।”
बैठक में भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प भी लिया गया,इसके साथ ही प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया
बैठक में जीतेन्द्र सिंह तोमर ने कहा पुरे देश में भाजपा की जन विरोधी नीति के खिलाफ आक्रोश है, आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण भारत में मजबूत विकल्प के तौर पर उभरी है और मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाई है आम आदमी पार्टी जनता के सभी मुद्दों पर सड़क से लेकर संसद तक मुखरता से जनता की आवाज़ बनी है।
