राहुल गांधी पहुंचे पचमढ़ी — कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हुआ ऐतिहासिक संवाद

0
242

भोपाल/ पचमढ़ी
दिनांक: 08 नवम्बर 2025

आज मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का दिन रहा जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के जननायक श्री राहुल गांधी जी पचमढ़ी पहुँचे।

पचमढ़ी हेलीपैड से रविशंकर भवन तक सड़क मार्ग से आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया ।

आज श्री राहुल गांधी जी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों के संगठन सृजन प्रशिक्षण सत्र में सहभागिता की। उन्होंने संगठन की मजबूती, विचारधारा की स्पष्टता और जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।

रात्रि में जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं उनके परिवारजनों के साथ श्री राहुल गांधी जी ने आत्मीय बातचीत की और सामूहिक रात्रिभोज में सम्मिलित हुए।

यह आयोजन न केवल संगठनात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा बल्कि कांग्रेस के विचार, साहस और परिवर्तन की नई दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक क्षण भी बना।