कांग्रेस का पचमढ़ी में हुआ एक सारगर्भित सत्र – भारतीय अर्थ शास्त्र और राजनीति पर

0
215

इंदिरा खरे
भोपाल/पचमढ़ी
7/11/25

पचमढ़ी में जारी जिला कांग्रेस अध्यक्षों के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन भारतीय अर्थशास्त्र और राजनीति विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण चक्रवर्ती ने अपने गहन अनुभव और विशेषज्ञता के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की वास्तविकताओं, चुनौतियों और अवसरों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

श्री चक्रवर्ती ने बताया कि किस प्रकार वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार आंकड़ों, जुमलों और भ्रामक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने तथ्यों और आर्थिक संकेतकों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति प्रचारित किए जा रहे दावों से भिन्न है।

सत्र के दौरान उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से आर्थिक नीतियों और उनके प्रभावों का विश्लेषण किया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में जिला अध्यक्षों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया। इस चर्चा में सभी प्रतिभागियों ने गहरी रुचि ली और भारत की वास्तविक आर्थिक परिस्थिति को समझने का अवसर प्राप्त किया।

इस सत्र का उद्देश्य संगठन के नेताओं को सही आर्थिक और राजनीतिक समझ प्रदान करना था ताकि वे जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यों में सटीक तथ्यों के साथ जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें।