भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जनता के ऊपर भी ज़िम्मेदारी डाली है, इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.

0
134

भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने जनता के ऊपर भी ज़िम्मेदारी डाली हैं, इस पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.

जनता करे सफाई..तो लौटाओ टैक्स की कमाई

भोपाल 8 जनवरी 2026

भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का यह बयान शर्मनाक है कि जनता को स्वयं अपनी पानी की टंकियां साफ रखना चाहिए ,हर काम सरकार के भरोसे नहीं होता, दायित्वहीनता और ढीटपने का प्रमाण है ।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि अगर ज्ञानेश्वर पाटिल चाहते हैं कि जनता स्वयं इन जिम्मेदारियां को वहन करे तो जनता से वसूल किए जाने वाला टैक्स वसूलना बंद कर दें तथा संविधान से पीने के पानी का मौलिक अधिकार संसद में बिल पास करके हटा दें ।
गुप्ता ने मांग की कि मोदी जी को तत्काल ऐसे सांसदों पर कार्रवाई करनी चाहिए जो जनता को गिनीपिग समझते हैं और व्यवस्था को अपनी दासी ।
जनता टैक्स इसीलिए देती है ताकि जनसेवक उससे जनता की सेवा कर सकें अगर सेवा करने में उन्हें गुरेज है तो इस्तीफा देकर स्वयं जनता में शामिल हो जाएं। इस तरह के बयानों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी घर घेरो अभियान चलाएगी।

मीडिया विभाग
प्रदेश कांग्रेस