New way to a great success सिविल परीक्षा से निजी क्षेत्र में ‘प्रतिभा सेतु’

0
189

भोपाल/नई दिल्ली
(CR)
सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) में असफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पिछले दिनों जानकारी आई कि जो लिखित परीक्षा में पास हो गये लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हुआ. इनके लिए निजी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध हैं। एक अंग्रेज़ी दैनिक के अनुसार निजी क्षेत्र में 113 से अधिक कंपनियां शामिल हैं, जो प्रतिभा सेतु नामक योजना के तहत उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए यूपीएससी के साथ जुड़ गई हैं। इसका उद्देश्य उन उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में अवसर प्रदान करना है जो यूपीएससी परीक्षा के अंतिम चयन से चूक गए हैं।
निजी क्षेत्र में काम करने के कई अवसर मौजूद हैं, जिनमें विभिन्न उद्योगों और भूमिकाओं में काम करना शामिल है। निजी क्षेत्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, रोजगार पैदा करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
एक अंग्रेज़ी अख़बार के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग ने पब्लिक डिस्कलोज़र स्कीम के तहत ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी निजी कंपनियों के साथ साझा करना शुरू किया है जो इंटरव्यू में नहीं चुने गये.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल के शुरुआत में ही यू पी एस सी ने ‘प्रतिभा सेतु’पोर्टल शुरू कर दिया है इस पर उनकी जानकारी है जो इंटरव्यू में चयनित नहीं हुए. बस उम्मीदवारों को योजना में शामिल होने के लिए सहमति देनी होगी.इस पोर्टल का डिज़ाइन ऐसा है कि कम्पनियां उम्मीदवारों की योग्यता और विषय के आधार पर सर्च कर सकती हैं.