अपने बच्चे के लिए थाने में धरना
16 बच्चों की मौत पर सहानुभूति तक नहीं
स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो
भोपाल 5 अक्टूबर 2025
छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है अब तक 16 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है और मध्य प्रदेश का ना तो स्वास्थ्य मंत्री और ना स्वास्थ्य राज्य मंत्री पीड़ित परिवारों की सुध लेने गया ना ही सहानुभूति के दो शब्द कहे ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसी संवेदना शून्य सरकार ना पहले कभी देखी ना सुनी।सरकार का प्रशासन इतना लापरवाह है कि पोस्टमार्टम नहीं किया और दफन की जा चुकी बाडी को निकालकर पोस्टमार्टम करना पड़ रहा है।इससे शर्मनाक क्या हो सकता है।
गुप्ता ने कहा कि राज्य मंत्री तो उनके बच्चे को थाने में बुला लेने पर थाने में धरना देने चले गए थे ।लेकिन आज 16 परिवारों के बच्चे दुनिया छोड़ चुके हैं तो उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है बिना जांच किये दवा बनाने वालों को क्लीन चिट देने वाले मंत्री बराबरी के गुनहगार हैं ।मुख्यमंत्री जी उन्हें हटाइए।
गरीब पीड़ित परिवार कर्जे में आ गये हैं उनका मुआवजा बढाईये।
केवल डाक्टर को बलि का बकरा बनाना पर्याप्त नहीं है।
भूपेंद्र गुप्ता
प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
