भोपाल
इंदिरा खरे
संस्कृत सप्ताह महोत्सव एवं दीक्षारम्भ कार्यक्रम का समापन समारोह.
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ,भोपाल परिसर में संस्कृत सप्ताह महोत्सव एवं दीक्षारम्भ कार्यक्रम का समापन समारोह कुलगुरु प्रो. श्रीनिवास के संरक्षण में आयोजित किया गया.
प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,नई दिल्ली के कुलगुरु हैं.
इस कार्यक्रम में अतिथि डॉ. राम कुमार देवलिया ने कहा कि संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय कि भूमिका महत्वपूर्ण है. हम सभी को संस्कृत भाषा को विकसित करने के प्रयास करने चाहिए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि यह दीक्षारम्भ छात्रों के जीवन को परिवर्तित करता है.
सारस्वत अतिथि प्रो. नीलाभ तिवारी ने कहा कि संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने की ज़रुरत है, हम सभी को संस्कृत के विकास के लिए कार्य करना चाहिए.
