मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन परीक्षा के दिए निर्देश.

0
221

भोपाल
इंदिरा खरे –

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए निर्देश जारी किये हैं. सोमवार को अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।प्रदेश के कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा के साथ ही उन्होंने दो परीक्षाओं के बीच के अंतराल का भी ध्यान रखने को कहा। उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में अपार एवं समर्थ कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी विश्व विद्यालयों के रजिस्ट्रार भी उपस्थित थे।

बतादें कि,प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने सोमवार को मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर समीक्षा की। उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के सही क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार उत्तरदायी होंगे। राजन ने उच्च शिक्षा से संबंधित बैठक हर माह लेने को भी कहा है ।जो कि संचालनालय स्तर पर हुआ करेगी.