शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सदन में चर्चा

0
244

लोकसभा /नई दिल्ली 18/8/2025

“भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर – विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका”चर्चा में गगनयान मिशन और स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन जैसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर चर्चा के दरमियान रिजिजू ने कहा कि शुभांशु का मिशन भारत के वैश्विक सहयोग और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते योगदान को दर्शाता है।

बतादें कि लोकसभा सचिवालय ने इस चर्चा का शीर्षक “भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर – विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका” रखा है।अतः यह शीर्षक शुभांशु शुक्ला के वैज्ञानिक सफलता की कहानी को भी समझाता है. और इस पर चर्चा रखी गईं. यह स्पष्ट नहीं हुआ कि चर्चा में विपक्ष के भाग न लेने के पीछे क्या कारण थे.
जबकि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार, 18 अगस्त 2025 को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक उपलब्धि पर संसद में विशेष चर्चा होगी। यह चर्चा भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में इसके महत्व पर केंद्रित होगी।
बताते चलें कि रिजूजी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने नासा के एक्सियॉम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 25 जून से 15 जुलाई 2025 तक 18 दिन बिताए। इस दौरान उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोग और कई आउटरीच सत्र आयोजित किए, जिससे भारतीय तिरंगे का मान बढ़ा। रिजूजी यह पत्रकारों को बता चुके थे कि “शुभांशु शुक्ला ने अपनी अद्भुत सफलता से हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में जाकर भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाया है। संसद में उनकी उपलब्धि और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर विशेष चर्चा होगी।इसी आधार पर
किरेन रिजिजू ने उम्मीद जताई कि विपक्ष ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चर्चा की तरह ही शुभांशु शुक्ला पर चर्चा में सकारात्मक रवैया अपनाएगा। उन्होंने कहा, “विपक्षी सांसदों ने पहले भारतीय सेना की प्रशंसा की थी। मुझे विश्वास है कि वे इस चर्चा में भी सहयोग करेंगे।”मगर ऐसा हुआ नहीं
संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों ने मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया. ऐसी स्थिति में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने x पर लिखा कि चुंकि विपक्ष विशेष चर्चा में भाग नहीं ले रहा है, मै कहना चाहता हूं कि कमांडर शुभांशु शुक्ला के हालिया मिशन पर सभी भारतीयों को गर्व है.
चर्चा के दरमियान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर बच्चा सपना देख रहा है कि वह बड़ा होकर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जैसा बनेगा.मगर
सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के हंगामे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ये बेहद निराशाजनक आचरण है अंतरिक्ष जैसे विषय जो 21 वीं सदी में भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक दृष्टि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्हें कम से कम दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए.(न्यूज़ क्रेडिट DDnews )