भोपाल /जबलपुर
सी आर संवाद दाता
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयँती के मौके पर आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी प्रतिमा के समक्ष माल्यपण करते हुए उनका स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार डिजिटल इंडिया की बात कर रही है लेकिन संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी हैं। संचार क्रांति और सूचना तथा तकनीकी के मामले में राजीव गांधी के प्रयास और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी के रास्तों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। इस मौके पर विधायक लखन घनघोरिया, ग्रामीण कांगे्रस के अध्यक्ष संजय यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, टीकाराम कोष्टा आदि उपस्थित रहे।
ज्ञात हो विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज जबलपुर आगमन हुआ।
