लंदन । टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी यहां पीठ की सर्जरी से उबर रहे हैं। इस दौरान हार्दिक को देखने मुम्बई इंडियंस टीम की प्रमोटर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी पहुंचीं। नीता आजकल स्पोर्ट्स बिजनस समिट में भाग लेने के लिए लंदन में हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स समिट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी कहानी साझा की थी। हार्दिक ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में हार्दिक और नीता के हाथ में फूलों का गुलदस्ता है। हार्दिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘लंदन में मुझसे मिलने आने के लिए शुक्रिया भाभी। आपसे मिलकर अच्छा लगा। आपकी दुआएं और उत्साहजनक शब्द मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। आप हमेशा प्रेरणा का स्त्रोत हो।’ वहीं नीता ने समिट में जसप्रीत बुमराह और पंड्या बंधुओं की तारीफ की। बुमराह और हार्दिक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। नीता ने कहा, ‘मैं आप लोगों के साथ एक युवा खिलाड़ी की बेहतरीन कहानी साझा करना चाहती हूं जिसे मुंबई इंडियंस ने एक बेहद छोटे शहर से खोजा।’ उन्होंने कहा, ‘आज बुमराह युवाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत हैं।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

