मनीला । फिलीपीन्स पुलिस और आव्रजन अधिकारियों ने अवैध रूप से काम करने वाले 500 विदेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग चीन के नागरिक हैं। वे दूरसंचार और निवेश घोटालों में शामिल हैं। यह इस साल सामूहिक गिरफ्तारी की सबसे बड़ी घटना है। आव्रजन आयुक्त जेम मोरेंटे और अन्य अधिकारियों का कहना है कि 542 विदेशी, जिन्हें बुधवार रात को महानगर मनीला में उनकी कंपनी के परिसर में एक छापे में गिरफ्तार किया गया, उनके पास कार्य परमिट नहीं थे, ज्यादातर चीनी लोगों को पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे या धोखा दे रहे थे। पुलिस मेजर जनरल गुइलेर्मो लोरेंजो एलीजार ने कहा चीन ने जानकारी दी जिसके आधार पर 400 से अधिक चीनी और म्यांमार, मलेशिया, वियतनाम, ताइवान और इंडोनेशिया के अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

