कोलकाता । बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच में खेलने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केवल तीन सेकंड में अपनी सहमति जता दी थी। गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के एक सप्ताह के अंदर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दृष्टिकोण में बदलाव करने में सफल रहे। गांगुली जब तकनीकी समिति के सदस्य थे, तब तीन साल पहले घरेलू स्तर पर भी गुलाबी गेंद से मैच खेले गए थे। भारतीय टीम पहली बार 22 से 26 नवंबर के बीच अपना पहला दिन रात्रि टेस्ट मैच खेलेगी। यह टेस्ट मैच ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। पहला दिन रात्रि टेस्ट मैच चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। गांगुली ने मुंबई में 24 अक्टूबर को चयन समिति की बैठक से पहले कोहली से बैठक के संबंध में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि वे क्या कारण थे जो वे (एडिलेड में) दिन रात्रि टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहते थे। मैंने उससे एक घंटे तक बात की और पहला सवाल था कि हमें दिन रात्रि टेस्ट खेलना होगा और तीन सेकंड में जवाब मिल गया कि आप ऐसा कर सकते हैं।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

