इन्दौर । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार के सदस्य सुनील सिंघी की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्ट्रेट इन्दौर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंघी द्वारा सरकार की सशक्तिकरण और विकास योजनायें क्रमश: आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास बीमा योजना, प्री मेट्रिक/पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना, मेरिट कम मिन्स छात्रवृत्ति योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, कामकाजी महिलाओं के लिये छात्रावास, आंगनवाड़ी योजनाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री बुनकर आवास योजना, प्रधानमंत्री हथकरघा विकास योजना, प्रधानमंत्री हस्तकला सहायता योजना, पुस्तैनी हुनर विकास योजना व अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्यों की पूर्ति करने हेतु निर्देश दिये तथा अल्पसंख्यक वर्ग के समुदायों प्रतिनिधियों से जनसंवाद भी किया गया।बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा अल्पसंख्यक वर्गों के लिये संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार जिला/तहसील/ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर किया जाये, ताकि अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

