बिलासपुर । डब्ल्यू टी आई के अंडर काम कर रही संस्था स्नेक्स एंड रेप्टाइल्स रेस्क्यु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अलग-अलग गांवो में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को सांपों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सांपों से बचने और काटे जाने पर प्राथमिक उपचार के बारे में बताया जाता हैं और साथ ही साथ लोगों को विषैले और बिना विषैले वाले सांपों के बारे में भी बताया जाता हैं। इसी कड़ी में संस्था के सदस्यों ने रविवार को सीपत के समीप कोडिय़ा गांव में लोगों को सांपों के प्रति जागरूक किया गया। जहां पर बहुत बड़ी संख्या में गांव वालों ने हिस्सा लिया। डब्ल्यू टी आई के अंडर में काम कर रही युवा पीढ़ी अपना कीमती समय निकालकर लगातार गांवो में जागरूकता अभियान चला रही है। जिससे लोग सांपो के प्रति जागरूक हो और वो लोग सांपों को न मारे तथा अगर कभी सर्पदंश हो तो उसका इलाज सिर्फ और सिर्फ हॉस्पिटल में होता है। जानकारी दी जा रही है कि सर्प दंश के शिकार व्यक्ति को बैगा, गुनिया के पास ले जाकर व्यर्थ में समय ना गंवाएं।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

