बिलासपुर । जरहाभाठा स्थित साइबर कैफे की आड़ में रेलवे की ई टिकटों की बुकिंग करने वाले टिकट दलाल को आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को पकड़ा। आरोपी से दो पर्सनल आईडी से की बुकिंग की गई २१ टिकट और ४ लाइव फ्यूचर टिकट को जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी एल चन्द्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि जरहाभाठा स्थित चन्द्रा साइबर व फोटो कॉपी दुकान का संचालक साइबर कैफे की आड़ में पर्सनल आईडी से रेलवे की ई टिकटों की बुकिंग कर रहा है। सूचना मिलने पर टीम ने दोपहर साढ़े १२ बजे चन्द्रा साइबर कैफे में दबिश दी। कैफे में संचालक ब्रिज भूषण चन्द्रा पिता ओंकार प्रसाद (२५) निवासी जैजैपुर जांजगीर चांपा (हाल मुकाम जरहाभाठा) बताया। कैफे के कम्प्यूटर की जांच करने पर उसकी दो आईडी से बुकिंग की गई रेलवे की २१ टिकटें मिलीं। ८४० रुपए की १ कैंसिल टिकट व २७२४६ रुपए की २० बुकिंग टिकटें मिलीं। साथ ही ६४२४ रुपए की ४ लाइव फ्यूचर टिकटें बरामद की गई। उसके कब्जे से ४३०० रुपए नकद व कम्प्यूटर सिस्टम जब्त किया गया। ब्रिज भूषण ने बताया कि १००-१५० रुपए में वह रेलवे की टिकटें बुकिंग करता है। आरोपी के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा १४३ के तहत अपराध दर्ज किया है।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

