इन्दौर । शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा मंदिर आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि के सान्निध्य में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के न्यासी विनोद अग्रवाल, गोपालदास मित्तल, सत्यनारायण शर्मा, श्याम सिंघल, कैलाश अग्रवाल, समाजसेवी राम ऐरन, आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री सहित अनेक विशिष्टजनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर अन्नपूर्णा मैया को छप्पन भोग समर्पित किए। करीब 2 हजार भक्तों ने इस अवसर पर नए प्रस्तावित मंदिर के स्थल का अवलोकन भी किया और महाप्रसादी का पुण्य लाभ भी उठाया। महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंदजी गिरि ने सभी भक्तों को जूठन नहीं छोड़ने, पोलिथीन का बहिष्कार करने और यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
