बिलासपुर । बिलासपुर से कटनी की ओर जाने वाली मेमू लोकल ट्रेन में सफर कर रहे यात्री बुधवार को गंभीर दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल ट्रेन बिलासपुर से कटनी की ओर रवाना हुई थी। इसी बीच अगले स्टेशन पर प्लेटफार्म में खड़े यात्रियों ने ट्रैक को टूटे देख। इसी ट्रैक से होकर कुछ ही देर में मेमू ट्रेन गुजरने वाली थी। आनन-फानन में सिग्नल के जरिए ट्रेन को रुकवाया गया। उस वक्त ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि टूटे ट्रैक से कुछ दूरी पर ट्रेन के रुकने के साथ उसके कुछ डब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि यात्रियों को चोटें नहीं आई हैं। यात्रियों की सतर्कता और स्टेशन के कर्मचारियों की मुस्तैदी की वजह से एक गंभीर दुर्घटना होने से बच गई।स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री दिलीप दुबे और कामता यादव ने प्लेटफॉर्म से पटरी टूटी हुई देखकर तत्काल इसकी सूचना वेंकटनगर स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल पोर्टर को भेजकर ट्रेन को प्लेटफार्म में घुसने से पहले ही लाल झण्डी दिखाकर रुकवाया।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
