100 बसों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी

0
262

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को फिर एक तोहफा दिए हैं। दिल्ली में आने वाली एक हजार स्टैंडर्ड फ्लोर बसों की खेप के तहत 100 नई बसों को राजघाट डिपो से हरी झंडी दिखाए। ये बसें खास हैं। इन बसों में हाइड्रोलिक लिफ्ट,पैनिक बटन,सीसीटीवी कैमरे,जीपीएस समेत सभी आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत व अन्य अधिकारी मौजूद थें। इससे पहले मुख्यमंत्री 25 अक्टूबर को भी 104 नई बसों को द्वारका सेक्टर 22 डिपो से हरी झंडी दिखाए थें।