बिलासपुर । कोतवाली अंतर्गत पचरी घाट, किला वार्ड में ११अक्टूबर को पुराने विवाद में ममेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर व किला वार्ड पचरीघाट निवासी राजकुमार उर्फ राका पिता राधेश्याम यादव का अपने फुफेरे भाई व राजेन्द्र नगर निवासी सुभाष यादव पिता गणेश यादव से पुराना विवाद चला आ रहा था। राका के घर के पीछे सुभाष का ससुराल है। सुभाष की पत्नी व बेटियों के आते-जाते समय राका गालीगलौज करता था। ११ अक्टूबर को गुस्से में आकर सुभाष ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर राका को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने १४ अक्टूबर को आरोपी सुभाष को पकड़ा था। शराब के नशे में होने के कारण उसे सिम्स में भर्ती किया गया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

