गरियाबंद। सिकासार जलाशय के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से जलाशय का जल भराव 193 मि.घन मी. हो गया है। जो कि जलाशय के कुल क्षमता के 97 प्रतिशत जलभराव है। जलाशय में 27 हजार क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। जिससे जलाशय का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग गरियाबंद ने बताया कि बांध सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से सिकासार जलाशय से 7 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की आवक में बढ़ोतरी होने पर पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया जायेगा। बांध के निचले बहाव क्षेत्रों एवं बाढ़ संभावित इलाकों के लोगों को सतर्क करवाने के लिए एसडीएम गरियाबंद एवं बाढ़ नियंत्रण शाखा को सूचना दी गई है। साथ ही लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

