मुंबई। हाल ही में कांग्रेस छोड़ शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले के खिलाफ प्रियंका ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना की नगरसेविका शीतल महात्रे को ट्विटर पर आशीष नाम के एक शख्स ने धमकी दी है। आरोपी ने धमकी में दोनों महिलाओं को काफी अपशब्द भी कहे हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने धमकी देने वाले शख्स का पोस्ट शेयर कर उसे सार्वजनिक किया है। उन्होंने लिखा कि असहमति सहन कर सकती हूं लेकिन धमकी नहीं। इस दौरान उन्होंने शीतल महात्रे और राहुल कनाल को इस मुश्किल दौर में साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। बता दें कि ट्विटर पर मिली धमकी के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने शीतल और राहुल की मदद से ही पुलिस में ये शिकायत दर्ज करवाई है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

