इन्दौर । माली मोहल्ला, एमओजी लाईन्स स्थित लादूनाथ आश्रम, महाप्रचंड हनुमान मंदिर गुरू आश्रम पर अन्नकूट महोत्सव का दिव्य आयोजन महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में सौल्लास संपन्न हुआ। महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, पार्षद सुधीर देडगे, सांई भक्त हरि अग्रवाल एवं अनेक श्रद्धालुओं ने लादूनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष छप्पन भोग का थाल समर्पित किया। देर रात तक भजन-कीर्तन की सुर एवं स्वर लहरियों के बीच 3 हजार से अधिक भक्तों ने महाप्रसादी का पुण्य लाभ उठाया। भक्त मंडल के विजय अग्रवाल, संजय जैन एवं पुजारी योगेश सुईवाल आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मालवा एवं निमाड़ अंचल के प्राचीन धर्मस्थलों के अनेक साधु-संत एवं विद्वतजन भी उपस्थित थे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...
