राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ कौमी एकता सप्ताह की शुरूआत 

0
219

इन्दौर । सूचना और प्रसारण मंत्रालय के इन्दौर स्थित क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो में आज राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ कौमी एकता सप्ताह की शुरूआत हुई। सहायक निदेशक मधुकर पवार ने क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो के साथ सी.जी.ओ. भवन में चल रहे आधार शिविर के हितग्राहियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। पवार ने कौमी एकता सप्ताह मनाने के उद्देश्य की जानकारी देते हुये बताया कि कमजोर वर्गों के विकास और खुशहाली, अहिंसा, भाषाई सौहार्द्र, सांस्कृतिक एकता आदि विषयों पर
केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इन कार्यक्रमों से सार्वजनिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की ताकत को मजबूत करने और बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
पवार ने बताया कि हर साल 19 से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाता है। सप्ताह के दौरान 20 नवम्बर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, 21 को भाषाई एकता, 22 को कमजोर वर्गों का कल्याण, 23 को सांकृतिक एकता, 24 महिला दिवस और 25 नवम्बर को संरक्षण दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होने बताया कि कौमी एकता सप्ताह ह्मारे देश के विभिन्न जातियों, धर्मों और विविध भाषा बोलने वालों को एकसाथ लाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी एकता ही हमारी वास्तविक ताकत है। पवार ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने अपने स्तर पर राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाने में योगदान दें ताकि पूरे विश्व में भारत की एक भारत श्रेष्ठ भारत की पहचान कायम रह सके।