इंदिरा खरे
भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा निकलने जा रही है. विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा दावा किया जा रहा है कि यात्रा में 50 हज़ार से ज्यादा छोटे बड़े वाहन शामिल हो रहे हैं. ये करीब 32 किलोमीटर कि यात्रा होगी. जो कोलार के मदर टेरेसा स्कूल से संत नगर तक पहुँच रही है.
एक चैनल को विधायक रामेश्वर शर्मा जो कि तिरंगा यात्रा के आयोजक हैं,ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर ये तिरंगा यात्रा शुरू की गईं थी. मोदी जी ने कहा कि हर घर मे तिरंगा हो हर मन पर, हर गली में हर झोपडी पर तिरंगा हो. जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत के शहीदों को नमन करो. देश भक्तों को नमन करो एक अरब चालीस करोड़ हिंदुस्तानी एकसाथ खड़े हो जाओ दुनिया को बतादो कि हम सब एक हैं. हम अपने शहीदों को नमन करते हैं.
विधायक रामेश्वर शर्मा का जोश और प्रसन्ता देखते बन रही थी. नरेंद्र मोदी की आवाज़ बनते बनते आगे कहा कि हम तो स्वतंत्रता की वर्षगांठ मनाने की तैयारी में हैं. उन्होंने तिरंगा यात्रा की आड़ में विभाजन की विभीषिका पर कहना चाहा मगर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि हम बता देना चाहते हैं कि 14 अगस्त को जो विभाजन हुआ वो न भगतसिंह को मंज़ूर था न राम प्रसाद बिस्मिल, न खुदीराम बोस और ना हीआयत उल्लाह खां ना नेता जी सुभाष चंद्र बोस को मंज़ूर था.जिन्ना और नेहरू की भूल के कारण जो विभाजन हुआ हमें वो विभाजन भी स्वीकार नहीं.
विधायक शर्मा ने पूरे जोशीले आवाज़ में विश्वास के साथ दावा किया है कि अब तो भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि आज नहीं तो कल पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा वहां पर भी हम तिरंगा फहराने जाएंगे.
कुछ बातें ऐसी होती हैं कि उन्हें आप यूँ ही कह दें तो वो प्रकृति द्वारा स्वीकार हो जाती हैं.शायद यही सोच रामेश्वर शर्मा के मनमे होगी और वे जोश में कहते गये.
मोदी जी ने कहा हैं सब तिरंगा फहराओ, उन्होंने यह नहीं कहा कि हिन्दू,भाजपा फहराओ. कांग्रेस,सपा या मा.क पा को छांटा नहीं. बस उन्होंने कहा जो हिन्दुस्तानी हैं वह तिरंगा फहरा सकता हैं(update)
