नई दिल्ली । राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्र पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इस मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जवाब आ गया है। फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटे राजनाथ सिंह ने राफेल की शस्त्र पूजा पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया और कहा कि मैंने वही किया जो मुझे सही लगा, क्योंकि मेरा विश्ववास है कि सुपर पावर है और मुझे बचपन से ही इस पर विश्वास है। राफेल विमान की शस्त्र पूजा करने को लेकर उठे सवालों और विपक्ष की आलोचनाओं पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, लोग जो चाहें कह सकते हैं। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। यह हमारा विश्वास है कि एक सुपर पावर है और मैंने इसे बचपन से यकीन किया है। उन्होंने आगे कहा कि सभी धर्मों के लोगों को अपनी मान्यताओं के अनुसार प्रार्थना करने का अधिकार है। अगर किसी और ने भी ऐसा किया होता तो मुझे आपत्ति नहीं होती। मुझे लगता है कि कांग्रेस में भी इस मुद्दे पर मतभेद रहा होगा, ऐसा नहीं होगा कि हर किसी की यही राय थी।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

