भोपाल । राज्यपाल लालजी टंडन ने रविवार को राजभवन में जस्टिस अजय कुमार मित्तल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कमल नाथ, विधानसभा अध्यक्ष एन.पी.प्रजापति, विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर तथा सांसद विवेक तन्खा और सुश्री प्रज्ञा ठाकुर उपस्थित थे। समारोह में अधिवक्तागण, विधि-विधायी कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुये।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

