मुंबई । युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की सैयद मुश्ताक अली टू्र्नामेंट के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। इससे पहले डोप परीक्षण में विफल होने के कारण शॉ को आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। वह 17 नवंबर से ही मैचों में खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने मार्च में डोप परीक्षण में पाजीटिव पाए जाने के बाद जुलाई में उन्हें 8 महीने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया था। यह प्रतिबंध शुक्रवार को ही समाप्त होगा। टीम अपने अंतिम लीग मैच में 17 नवंबर को असम से खेलेगी और शॉ इसी दिन से खेल पाएंगे। शॉ ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच 23 अक्टूबर, 2018 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में खेला था। उन्होंने अब तक भारत के लिए दो टेस्ट खेले हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है। अभी तक टीम ने अपने सभी पांचों मैच जीते हैं और सुपर लीग चरण में क्वॉलिफाइ करने के लिए तैयार है। मुंबई क्रिकेट संघ ने गुरुवार को अंतिम दो मैचों और राष्ट्रीय टी20 टूर्नमेंट के सुपर लीग चरण के लिए टीम की घोषणा की। फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ही टीम की कप्तानी करेंगे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

