इन्दौर । इन्दौर मिर्गी रोग विशेषज्ञ एसो. समिति एवं गीता भवन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मिर्गी रोग पर कार्यशाला का आयोजन गीता भवन हॉस्पिटल में किया गया। इसमें डॉ. व्ही.व्ही. नाडकर्णी ने मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें मिर्गी रोग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, खासकर विवाह में आने वाली परेशानियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं निदान बताए।कार्यशाला में गीता भवन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आर.के. गौड़ ने आए हुए मिर्गी मरीजों को नियमित दवाई लेने एवं अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने का मशवरा दिया, वहीं डॉ. ए.के. कुरेचिया, डॉ. प्रदीप माहेश्वरी, श्रीमती अनिता मोटवानी एवं नीलम रानाडे ने भी मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें आवश्यक निदान बताए। डॉ. नाडकणी ने कहा कि मरीजों को इस बीमारी से घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। कार्यशाला में डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से मरीजों को बताया गया कि किस तरह और किस कारण से यह बीमारी आती है। साथ ही बीमारी के उपचार एवं सावधानियों के बारे में भी समझाईश दी गई। कार्यशाला में आए 70 मरीजों को इस अवसर पर निःशुल्क औषधियां भी प्रदान की गई।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

