मुंबई । महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना और भाजपा में सीएम पद पर खींचतान जारी है। इस बीच भाजपा ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 30 अक्टूबर को विधायकों की बैठक बुलाई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए 30 अक्टूबर अपने नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। पाटिल ने कहा कि विधान भवन में दोपहर बाद एक बजे यह बैठक होगी। इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री फडणवीस समर्थन के लिए निर्दलीय के साथ-साथ छोटे दलों के 15 विधायकों के संपर्क में हैं। दरअसल परिणाम आने के बाद किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इसके बाद से ही सीएम पद को लेकर शिवसेना की मांग ने भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है। शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने शनिवार को साफ कर दिया कि भाजपा 50-50 फॉर्मूले का वादा निभाते हुए ढाई साल के लिए सीएम का पद शिवसेना को दे। उन्होंने लिखित में ये आश्वासन मांगा है। हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 288 सदस्यीय विधानसभा में इस बार भाजपा की सीटे घटी हैं। पिछली बार भाजपा को 122 सीटें मिली थी।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

