बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी द्वारा रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन का निरीक्षण किया गया एवं रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक गौतम बनर्जी का ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस द्वारा बिलासपुर से रायपुर आगमन हुआ मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर द्वारा उनका स्वागत किया गया। महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर वेटिंग हाल का निरीक्षण कियाए उसमें दी जा रही। जन सुविधाओं. शौचालय, स्नानागार की साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही रायपुर स्टेशन पर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम को देखाए यात्रियों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था का जायजा लियाए पूछताछ काउंटरए स्टेशन पर लगे राष्ट्रीय ध्वज एवं महात्मा गांधी की 3डी इमेज सेल्फी प्वाइंट का भी अवलोकन किया। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एजिसमें सुरक्षित रेल परिचालन, गाडिय़ों की समयबद्धता, रायपुर रेल मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्योंए यात्री सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों पर अधिकारियों से चर्चा की इस अवसर पर यूनियनों के प्रतिनिधियो ने महाप्रबंधक से मुलाकात की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कौशल किशोर सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

