इन्दौर । बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ पर आज प्रख्यात महर्षि उत्तम स्वामी पधारे और मठ की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर परिसर स्थित प्रमुख देवालयों में पहुंचकर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में पूजा-अर्चना भी की। पं. पवन शर्मा ने बताया कि उत्तम स्वामी ने मठ से जुड़े भक्तों से भी चर्चा की और हाल ही संपन्न हुए उत्सवों की जानकारी लेकर आत्मीय प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन्दौर आने पर हंसदास मठ पहंुचकर यहां के देवालयों के दर्शन की चाह स्वतः बन जाती है। यहां आकर एक पवित्र और सुंदर, सुरम्य एवं शांत स्थान की अनुभूति मन को सुकून और ऊर्जा देने वाली होती है। इस मौके पर मठ से जुड़े अनेक भक्तों ने उनकी अगवानी की। महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज ने शॉल-श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल
