मंत्री भेंड़िया सिक्ख समुदाय के नगर कीर्तन में हुईं शामिल 

0
204

रायपुर।  महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया दल्लीराजहरा में गुरुनानक देव साहिब की जयंती के अवसर पर सिक्ख समुदाय द्वारा आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुई। उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के पास मथ्था टेका और सिख समुदाय को गुरुनानक जयंती की अग्रिम बधाई दी।