सिंगापुर । भुगतान सुविधा उपलब्ध कराने वाले मंच भीम यूपीआई की क्यूआर आधारित भुगतान व्यवस्था का बुधवार को सिंगापुर में पायलट आधार पर प्रदर्शन शुरू किया गया। सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल में एक मर्चेंट टर्मिनल पर लेनदेन के द्वारा भीम यूपीआई का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन महोत्सव के दौरान जारी रहेगा और 15 नवंबर को बंद होगा। क्यूआर आधारित प्रणाली के जरिये भीम एप के साथ कोई भी नेट्स टर्मिनल पर एसजीक्यूआर कोड को स्कैन कर सिंगापुर में भुगतान कर सकता है। सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने कहा कि यह पहला मौका है जबकि भीम एप अंतरराष्ट्रीय हुआ है। उन्होंने भीम एप के ‘लाइव डेमो’ की शुरुआत की। इस परियोजना का नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) तथा सिंगापुर के नेटवर्क फॉर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर्स (नेट्स) ने संयुक्त रूप से विकास किया है। उच्चायुक्त ने कहा कि इस यहां फरवरी, 2020 तक शुरू करने का लक्ष्य है।उच्चायोग ने कहा कि फरवरी, 2020 तक सभी रूपे कार्ड (घरेलू सहित) सिंगापुर में स्वीकार किए जाएंगे। यह वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग की एक और उपलब्धि है। इससे पहले यहां रूपे इंटरनेशनल कार्ड जारी किया गया था। मई, 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एबसीआई की यूपीआई आधारित धन स्थानांतरण प्रणाली की शुरुआत की थी।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल
