कोलकाता । पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक का मानना है कि भारत में अच्छे स्पिनरों की कमी होती जा रही है। कार्तिक के अनुसार स्पिन गेंदबाजी की कला भारत में समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कम ही पारंपरिक स्पिनर बचे है जो बल्लेबाज को गेंद के हवा में रहते हुए और टर्न के साथ चकमा दे सकते है। भारत के लिए आठ टेस्ट और 37 एकदिवसीय खेलने वाले बाएं हाथ इस पूर्व गेंदबाज ने देश में अच्छे स्पिनरों की कमी पर निराशा व्यक्त की है। कार्तिक ने कहा, ‘हम अब भी चाहते है कि हमारे पास मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न या डेनियल विटोरी जैसा गेंदबाज हो जो गेंद को हवा में रहते हुए बल्लेबाज को चकमा दे सके और अपने तरीके से आक्रामक रहे। अभी इसकी कमी खल रही है।' उन्होंने कहा, ‘ऐसा भी समय था जब कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण कई अच्छे स्पिनर अपने राज्य के टीमों में जगह नहीं बना पाते थे पर फिलहाल स्पिन विभाग में भारत के पास अच्छे गेंदबाजों की काफी कमी है। अच्छे गेंदबाजों से मेरा मतलब है पुरानी शैली के स्पिनरों थे।स्पिनर उसे कहते है जो गेंद को घुमाते है।' कोलकाता नाइट राइडर्स और रायल चैलेंजर बेंगलूर के लिए आईपीएल में खेलने वाले 43 साल के इस पूर्व गेंदबाज ने कहा गेंदबाजों के कौशल में आयी गिरावट ये स्थिति गंभीर हो गई है। कार्तिक ने कहा, ‘आज कल बल्लेबाज आराम से गेंदबाज के ऊपर से शाट मार देते है। मुझे लगता है गेंदबाजों के कौशल में कमी आई है। मुझे लगता है हमें गेंद के हवा में रहते हुए बल्लेबाज को चकमा देना होगा।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

