बिलासपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय भाजपा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बस्तर जिला के जगदलपुर भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका के साथ कार्य करने का आव्हान करते हुए कहा कि भले हम सत्ता में नही है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं में विशेष परिस्थितियों में जूझने की ताकत है। अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की कांग्रेस सरकार 11 माह के कार्यकाल में ही दम तोड़ दी है। यह सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। प्रदेश की जनता में सरकार के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है इसलिए हम सबको एक जूटता के साथ नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी जो भी हो आप सभी की सहमति से ही पार्टी में पार्षद प्रत्याशी बनाए जायेंगे। हम सबको मिलकर भाजपा के प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा जिताकर लाना है। इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाऊ कश्यप सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

