नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रैट ली की गेंदों की जमकर पिटाई करना चाहते हैं। सहवाग ने कहा कि उन्हें जब भी अवसर मिलेगा वह ली को छोड़ेगे नहीं। सहवाग ने कहा कि मैं अब भी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का सामना करने को लेकर उत्साहित हूं। जब ब्रेट ली अपने खेल के शीर्ष पर थे तो उन्होंने मुझे गेंदबाजी नहीं की थी। वहीं अब मुझे अगर मौका मिला तो मैं उनकी गेंदों पर जमकर शॉट खेलना चाहता हूं। गौरतलब है कि सहवाग का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 195, 155 और 151 रनों की बड़ी पारियां खेली हैं पर इस दौरान वह ली की गेंदबाजी का ज्यादा सामना नहीं कर इसलिए उनकी ख्वाहिश है कि वह इस तेज गेंदबाज के साथ भी खेलें और विश्व सीरीज उन्हें यह अवसर मिल सकता है। रोड सेफ्टी-विश्व सीरीज का आयोजन जागरूकता पैदा करने के लिए किया जा रहा है। 2 से 16 फरवरी के बीच खेले जाने वाली इस सीरीज के मैच मुंबई और पुणे में होंगे। इस सीरीज में दुनियाभर के 110 पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। इसमें ब्रायन लारा, तिलकरत्ने दिलशान, ब्रेट ली जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

