इस्लामाबाद । ब्रिटेन राजघराने के शाही दंपती प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन अक्टूबर के मध्य पाकिस्तान के प्रवास पर रहेंगे इस दौरान वे वहां जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और स्थानीय समुदाय कैसे इसके अनुरूप ढल रहे हैं, यह जानने की कोशिश करेंगे। ब्रिटिश दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने एक बयान में कहा कि विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर कैंब्रिज के ड्यूक और डचेस 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच पाकिस्तान का आधिकारिक दौरा करेंगे। दूतावास के मुताबिक यह शाही जोड़े का पहला पाकिस्तानी दौरा होगा। इस दौरान वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे। वे इस्लामाबाद, लाहौर जाने के अलावा उत्तर में स्थित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और पश्चिम की बीहड़ सीमा की तरफ भी जाएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह बच्चों, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों, परमार्थ कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों से मिलेंगे।
Latest article
Now quality test for research and researchers: UGC
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has emphasized making research in higher education quality-oriented, competitive, and innovation-based.
By...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरण रिपोर्ट,...
जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स गेट नंबर-3 पर रोगियों के परिजनों को भोजन वितरणभोपाल, 28 मार्च 2026मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.रिपोर्ट...
आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एल पी जी की कालाबाज़ारी रोकने के प्रयास जारी.
रिपोर्ट :इंदिरा खरेभोपाल

