नई दिल्ली । हाल के कुछ समय में टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज बनकर उभरे जसप्रीत बुमराह ने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में बुमराह काफी युवा नजर आ रहे हैं। उन्हें इस तस्वीर में अवॉर्ड मिल रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ले रहे हैं। बुमराह ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन दिया है, 'बिलकुल नीचे से शुरुआत कर आज हम यहां तक पहुंचे हैं।' बुमराह इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के अहम गेंदबाज बन चुके हैं। वह फिलहाल चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। उम्मीद है कि वह दिसंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में वापसी करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने हाल ही में एक विडियो भी शेयर किया था जिसमें बुमराह ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास केवल एक जोड़ी जूते और टी-शर्ट हुआ करते थे। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। उन्होंने कहा था कि आप बचपन में कामयाबी की कथाएं सुनते हैं जिसमें कोई अचानक एक दिन आकर आपकी प्रतिभा को पहचान कर आगे ले जाता है, मेरे जीवन में भी ऐसा हुआ है। जिससे मैं यहां तक पहुंच पाया हूं।
Latest article
चलो संसद मार्च पर लाठी चार्ज
नई दिल्ली20/7/2026
मीडिया में आई ख़बरों के अनुसारसोमवार को दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के "चलो संसद"...
डॉ मोहन यादव की डेस्टिनेशन केबिनेट बैठक जगदीशपुर में.
चमन महल में हुईं कैबिनेट बैठक
भोपाल, 19 जुलाई
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने...
“The ethanol production scheme comes under the Central Government; the State Government has no...
The ethanol production scheme comes under the Central Government, the State Government has no role. --- Food Minister Govind Singh Rajput

