दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में विगत दिनों जिला पंचायत सभागर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम ब्लॉक बिहान स्टाफ एवं पीआरपी का परिचय लिया गया। इस दौरान लखपति दीदी बनाये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को प्राप्त 3600 के लक्ष्य के विरूद्ध कुल जितनी महिलाओं की कार्ययोजना बनाई गई है, विभागीय समन्वय स्थापित कर लाभांवित महिलाओं एवं अगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री दुबे ने निर्देशित किया कि समस्त ब्लॉक के एडीईओ द्वारा जमीनी स्तर पर लखपति महिला पहल के संबंध में भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा जिला स्तर से डीपीएम द्वारा भी उक्त कार्यों की निगरानी की जाए एवं लखपति महिला पहल में जो समूह सदस्य लखपति बन चुके है, उनकी सफलता की कहानी प्रति सप्ताह 03 कहानी प्रति विकासखण्डों द्वारा दी जाए। सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश दिये गए। लखपति महिला पहल अंतर्गत कार्यों की समीक्षा हेतु जिला स्तर से एक कमेटी का गठन करके सप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन ग्रामीण विकास विभाग के सचिव द्वारा लिए गए राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की कार्यवाही के विरूद्ध पालन प्रतिवेदन पर समीक्षा की गई। जिसमें लाकोस एप्प में समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की प्रोफाइल प्रविष्टि और संभावित लखपति महिला के चिन्हांकन तथा गतिविधि, आय-व्यय एवं आमदनी संबंधी प्रविष्टि ,आर.एफ, सीआईएफ, बैंक लिंकेज, पीएमजेजेबीवाय और पीएमएसबीवाय अंतर्गत बीमित मृत्य व्यक्ति के क्लेम समय पर दिलाये जाने की समीक्षा की गई।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

