बालगृह पहुंचे कलेक्टरए बच्चों को दी दीपावली की शुभकामनाएं और उपहार

0
192

 आज कलेक्टर डोमन सिंह बैकुण्ठपुर के तलवापारा स्थित बालगृह पहुंचे और बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाई एवं उपहार भी दिए, जिन्हें पाकर बच्चे बेहद खुश हुए।

एमएसएसवीपी द्वारा संचालित बालगृह पहुंचकर कलेक्टर ने बच्चों से बात की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही दीपावली की खुशियां मनाते हुए पटाखों से सावधान रहने की भी सलाह दी। उन्होंने बालगृह के कर्मचारियों से बच्चों के रहन-सहन और खान-पान की व्यवस्था की जानकारी ली और दीपावली मनाते समय बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के आदेश पर बाल गृह के लिए नवीन भवन का चिन्हांकन कर लिया गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दीपावली के बाद यथाशीघ्र इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए हैं।