पुणे । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने ‘छद्म’ युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह परम्परागत युद्ध नहीं जीत सकता। वह एक दिन उसकी हार की वजह बनेगा। सिंह पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में बोल रहे थे। रक्षा मंत्री ने पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकेडमी में परेड की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय आर्मी देश की ताकत है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक मंच पर आतंक का साथ देने वाले पाकिस्तान को अलग कर दिया गया है और इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। आतंकवाद के जरिए पाकिस्तान प्राक्सी वार कर रहा है लेकिन आज मैं कहता हूं कि इसमें वह कभी नहीं जीत पाएगा।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

