पश्चिम बंगाल में एनआरसी को लागू नहीं होने दूंगी: ममता बनर्जी

0
272

नई दिल्ली । संसद सत्र के तीसरे दिन बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करने की घोषण की। इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा है। ममत ने कहा कि बंगाम में एनआरसी को लागू नहीं होने दूंगी। बता दे कि राज्यसभा में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने एनआरसी मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने धर्म के आधार पर एनआरसी में भेदभाव किए जाने की आशंका को खारिज किया। गृहमंत्री ने कहा कि एनआरसी के आधार पर नागरिकता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी और इस पूरे देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म विशेष के लोगों को इसके कारण डरने की जरूरत नहीं है। यह एक प्रक्रिया है जिससे देश के सभी नागरिक एनआरसी लिस्ट में शामिल हो सकें।