इंदौर । महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शनिवार को कांग्रेस विधायकों के मध्य प्रदेश में आने की सुगबुगाहट देर रात तक चलती रही। इंदौर में विधायकों के आने के कयास भी लगे, लेकिन विधायक नहीं आए। उधर, भाजपा के नेताओं का जरूर जमावड़ा रहा। पूर्व मंत्री पटवा के यहां विवाह समारोह में महाराष्ट्र की राजनीति में दखल रखने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इंदौर आए। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में उन्होंने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को लेकर स्थानीय नेताओं से बात की और कहा कि हमारे पास बहुमत है और पांच साल सरकार चलेगी। महाराष्ट्र के विधायकों के इंदौर आने की खबरें सोशल मीडिया पर भी चलती रहीं। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने पूछा कि भाईसाहब, महाराष्ट्र में सब ठीक तो है न… तो वे मुस्कराकर आगे बढ़ गए।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

