इन्दौर । साऊथ तुकोगंज स्थित नाथमंदिर पर 5 से 11 नवंबर तक श्रीमद भागवत सप्ताह का आयोजन वसई-महाराष्ट्र के ब्रम्हचारी निरंजनानंद श्री धनंजय शास्त्री वैद्य के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है। वे प्रतिदिन प्रातःकालीन सत्र में सुबह 8 से 10 बजे तक एवं सांयकालीन सत्र में 5 से 8 बजे तक भागवत कथामृत की वर्षा करेंगे। संस्थान के उत्सव प्रमुख मनीष ओक ने बताया कि नाथ मंदिर संस्थान द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष्य में पिछले 10 वर्षों से लगातार भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार हो रहे 11वें आयोजन में ब्रम्हचारीजी के अनेक शिष्य बड़ौदा, नागपुर, नाशिक, अकोला, पुणे आदि शहरों से भी आएंगे। कथा के पांचवें दिन 9 नवंबर को तुलसी विवाह का भव्य आयोजन भी होगा। मंगलवार 12 नवंबर को सुबह सत्यनारायण कथा, होम हवन एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सचिव संजय नामजोशी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आम भक्तों से आयोजन का पुण्य लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

