मुंबई । राष्ट्रीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली के साथ उनके अच्छे मधुर हैं। प्रसाद ने कहा कि दोनों ही उनका बहुत सम्मान करते हैं। प्रसाद ने कहा, 'अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने दिग्गज खिलाड़ियों से सलाह ली थी जिससे मुझे मदद मिली। धोनी और कोहली के साथ मेरे संबंध अच्छे हैं।' इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, 'लोग कुछ भी लिख सकते हैं लेकिन जब मैं उनसे बात करता हूं तो मैं जानता हूं कि मुझे कितना सम्मान मिलता है।' प्रसाद ने कहा, 'मैं प्रबंधन का छात्र रहा हूं और इससे पहले आंध्र क्रिकेट संघ में मैंने कई बड़े मुद्दों का सामना किया है।' उन्होंने कहा, 'हमने आंध्र संघ को जमीन से उठाकर आगे बढ़ाया है जबकि वहां लोग काम नहीं करना चाहते थे। पूर्व बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर जब 2015 में आंध्र आए थे तो उन्होंने इसे आदर्श क्रिकेट संघ कहा था। वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई काफी बेहतर संघ है, यहां ज्यादा परिपक्व लोग हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने यहां कठिन समय बिताया है क्योंकि मैं आंध्र में ज्यादा तनावपूर्ण कार्य से गुजर चुका हूं।'
Latest article
सी एम ने आज एम सी यू में सत्रारम्भ के तीन दिवसीय कार्यक्रम का...
एम सी यू भोपाल में आज सत्रारम्भ का शुभारम्भ
इंदिरा खरे,भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से...
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में चलते है खाद्य मंत्री श्री राजपूत, करते है आमजन से सीधा संवाद
समस्याओं के समाधान...
सुरखी में भव्य तिरंगा यात्रा, हज़ारों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में तिरंगा लेकर किया नेतृत्व
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के...

