दिल्ली की सड़कों की बदलेगी सूरत, जाम से मिलेगी मुक्ति, यूरोप की तरह दिखेंगी: केजरीवाल

0
212

नई दिल्ली: आप (AAP) सरकार ने दिल्ली (Delhi) की सड़कों (roads) की सूरत बदलने और दिल्ली जाम मुक्त बनाने के लिए बड़ी योजना तैयार की है. दिल्ली सरकार का दावा है कि इस योजना से जहां ट्रैफिक समस्या खत्म होगी वहीं रोड एक्सीडेंट (Road accident) भी खत्म हो जाएंगे. 

इस योजना के बारे में बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली की सड़कों को पूरी तरह से रि-डिज़ाइन किया जाएगा, हमारी कोशिश है कि दिल्ली की सड़कों को विश्व-स्तरीय का बनाया जाए. केजरीवाल ने दावा किया कि इसके बाद ये सड़कें यूरोप की सड़कों जैसी दिखेगी. 

केजरीवाल ने कहा, 'अभी ट्रायल बेसिस पर हम 9 सड़कों को रि-डिज़ाइन कर रहे हैं, जो लगभग 45 कि.मी. की होंगी. इससे ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और हम उम्मीद करते हैं कि इससे एक्सीडेंट भी खत्म हो जाएं'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इन सड़कों के ऊपर बॉटल नेक्स को हटाया जाएगा. जितना भी स्पेस उपल्ब्ध होगा उसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा.' फुटपाथ काफी चौड़े बनाए जाएंगे, सारे फुटफाथ को भी रिडिजाइन किया जाएगा ताकि फिजिकल हैंडीकैप्ड भी इनका आराम से उपयोग कर सकें. 

उन्होंने कहा कि ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग से जगह छोड़ी जाएगी. नाली, नालों को रिडिजाइन किया जाएगा. स्ट्रीट फर्नीचर लगाए जाएंगे, सड़कों पर लैंप लगाए जाएंगे. इसके साथ ही सड़कों पर पेड़ लगाए जाएंगे.